फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बारिश में आई नरमी, दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी में 11 अगस्त को यलो अलर्ट

Mon, 10 Aug 2026 10:08 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आज 10 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 10 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
Weather Update - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिन से जारी झमाझम बारिश का सिलसिला रविवार को कुछ धीमा पड़ा। सुबह तेज धूप निकली, लेकिन शाम को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन

मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 10 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 10 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान हवा में नमी का स्तर काफी अधिक रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के समय उमस लोगों को परेशान कर सकती है। विभाग ने इस दिन सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि इस दिन किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं दिखाई गई है।

दिल्ली में अगस्त के शुरुआती आठ दिनों में ही 225.7 मिमी बारिश हो चुकी है। यह अगस्त की दीर्घकालिक औसत बारिश 233.1 मिमी के लगभग बराबर है। वहीं, पिछले दो वर्षों में अगस्त में यह सबसे अधिक बारिश वाला दिन रहा।
विज्ञापन

15 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना
आईएमडी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 10 से 15 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 10 अगस्त को सुबह से दोपहर तक हल्की और शाम तक मध्यम बारिश का अनुमान है। 11 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 से 15 अगस्त तक भी हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें