फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार, एनसीआर के लोगों को मिलेगी राहत 

Thu, 09 Jul 2020 08:49 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में 25 जून को दस्तक देने के बाद मानसून कहीं गायब हो गया है।  दिल्ली-एनसीआर के आसपास के लोग लगभग 15 दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे है। ऐसे में गुरुवार को मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि गुरुवार रात को एनसीआर में मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

 

आरके जेनामनी, वरिष्ठ वैज्ञानिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली में अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आज रात से दिल्ली में थंडर स्टॉर्म गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। 

इसी के साथ मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के कई और राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 और 12 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। बिहार में 10 और 11 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा नौ से 11 जुलाई के दौरान सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के उत्तरी हिस्से, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में आगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है। अगले दो घंटों के दौरान महेंद्रगढ़, बावल, होडल, बरसाना, डेग, भरतपुर, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, टूंडला, फिरोजाबाद, और गंजडुंडवारा के आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर व आसपास के जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गुरुवार को भी बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें