फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान, पर सर्दी करेगी परेशान

Wed, 03 Jan 2024 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अभी कुछ दिन ऐसा ही रहने वाला है।
विज्ञापन
दिल्ली में कोहरा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर पर कोहरा छाया है लेकिन उतना गहरा नहीं जितना कि तड़के रहा। मौसम विभाग ने सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अभी कुछ दिन ऐसा ही रहने वाला है। इसके बाद ही तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस बीच आजकल पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच लोग सर्दी से बचाव के जतन करने में जुटे हैं। दिल्ली के रैन बसेरों में शरण लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। दिन में ठंडक रहने वाली है। 

विज्ञापन


बुधवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक चार जनवरी के बाद तापमान में एक डिग्री का इजाफा हो सकता है। सप्ताहभर ऐसी ही स्थिति बने रहने के आसार हैं। 

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इस दौरान मुंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही हवाओं के कारण दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें