फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: 2025 की पहली तिमाही पिछले पांच साल में सबसे बेहतर, एक भी दिन AQI 400 के पार नहीं; देखें आंकड़े

Mon, 31 Mar 2025 11:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। वहीं, बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चार-छह किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बीते चार साल में मार्च का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सबसे अच्छा रहा है। औसत सूचकांक 170 रहा। वहीं, वर्ष 2021 के मार्च में 223, वर्ष 2022 में 217, वर्ष 2023 में 170 और वर्ष 2024 में 176 एक्यूआई दर्ज किया गया। यही नहीं, वर्ष 2025 के जनवरी-मार्च तिमाही में औसत एक्यूआई भी पिछले पांच साल के दौरान सबसे अच्छा रहा। इस तिमाही के दौरान औसत एक्यूआई 2025 में 231 रहा, जबकि वर्ष 2024 में 250, वर्ष 2023 में 240, वर्ष 2022 में 241 और वर्ष 2021 में 278 रहा। यह खुलासा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने अपने हालिया आंकड़ों के जरिये किया है।

विज्ञापन


विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025 में इस तिमाही में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब औसत सूचकांक 400 से अधिक रहा हो। यह वर्ष 2021 में छह, वर्ष 2022 में एक, 2023 में तीन और 2024 के दौरान क्रमशः तीन दर्ज किया गया। वहीं, ऐसे 36 दिन रहे हैं, जब वर्ष 2025 की पहली तिमाही के दौरान औसत एक्यूआई 200 से कम था। 

यह वर्ष 2021 में 13 दिन, वर्ष 2022 में 27 दिन और वर्ष 2023 में 35 दिन की तुलना में काफी अधिक है। यह पैरामीटर केवल वर्ष 2024 में बेहतर रहा। ऐसे में इसी अवधि के दौरान 41 दिन रहे थे। उन्होंने बताया कि अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों होने के चलते यह सुधार हुआ है। आने वाले दिनों में दिल्ली के वायु गुणवत्ता में और सुधार लाने के प्रयास में ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

विज्ञापन

वायु प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए सीएक्यूएम कर रहा कार्य
अधिकारी के मुताबिक, सीएक्यूएम वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और कमी लाने व एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रभावी उपाय विभिन्न संबंधित हितधारकों के साथ मिलकर कर रहा है। वहीं, दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए विभिन्न उपाय अपना रही है। इसमें ड्रोन मिस्ट स्प्रिंकलर, आउटडोर एयर प्यूरीफायर और दिल्लीभर में वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों की स्थापना जैसी नवीन तकनीक शामिल हैं।

पोल स्प्रिंकलर लगाए जा रहे
इन्हें उच्च प्राथमिकता वाले प्रदूषण हॉटस्पॉट के रूप में पहचाने जाने वाले क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है, ताकि वायु गुणवत्ता सुधार में उनकी प्रभावशीलता को अधिकतम किया जा सके। इसके अलावा धूल नियंत्रण के उपायों को बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों के तहत नई दिल्ली क्षेत्र में पोल स्प्रिंकलर लगाए जा रहे हैं। ये तकनीक शहर में प्रदूषण कम करने के प्रयासों को और मजबूत करेगी।
विज्ञापन

22 अंकों की गिरावट दर्ज की गई
राजधानी में हवा की गति तेज होने व दिशा बदलने से वायु प्रदूषण मध्यम श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 160 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें रविवार की तुलना में 22 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार तक एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बरकरार रहेगा। ऐसे में लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी। वहीं, सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली।

हवा 12 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है
मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। वहीं, बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चार-छह किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने का अनुमान है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 4 से 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। ऐसे में प्रदूषण मध्यम श्रेणी में बरकरार रहेगा। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 166 दर्ज किया गया, जोकि हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, नोएडा में एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ, यहां एक्यूआई 113 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। गुरुग्राम में 162, गाजियाबाद में 160 और ग्रेटर नोएडा में 158 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें