फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मार्च में मौसम ने फिर ली करवट, दिल्ली-एनसीआर में छाए बादल और हुई बारिश

Mon, 23 Mar 2026 07:57 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है, जिससे मौसम बेहद सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आज, 23 मार्च को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर एक बार फिर बादलों से घिर गया। नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर कई इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह-सुबह मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली एनसीआर में आज भी बारिश होने का पूर्वानुमान भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 23 मार्च को बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है। सोमवार को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में मौसम बदल जाएगा। ऐसे में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। यही नहीं, दिन आसमान बादलों से घिरा रहेगा। सुबह से दोपहर के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बदलते मौसम के चलते लोगों को दिन में गर्मी और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास हो सकता है।

रविवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। इसके अलावा, बारिश की वजह से बीते तीन दिन से सुबह-शाम की हल्की ठंड होने लगी है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 30, आया नगर में 29.5, लोधी रोड में 29.6 और पालम में 28.2 अधिकतम पारा दर्ज किया गया।

23 मार्च के बाद 28 तक कोई बारिश नहीं होगी। हालांकि बादलों की आवाजाही बरकरार रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 23 और 24 मार्च को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 25 मार्च को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद दिल्ली में 26, 27 और 28 मार्च को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 23 मार्च को न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 24 और 25 मार्च को न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। इसके बाद दिल्ली में 26, 27 और 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें