फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रात भर से चल रही रुक-रुक कर बारिश, पूरे सप्ताह बरसेंगे बादल

Mon, 07 Jul 2025 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

सोमवार की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है। आज दिन भर बादल और बारिश का हिसाब रहेगा। 
विज्ञापन
बारिश का स्वागत... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एनसीआर में मानसूर रफ्तार पकड़ चुका है। सोमवार की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है। रात भर बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह भी मूसलाधार बारिश हुई। धीरे-घीरे बारिश का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन

अगले 2 घंटों के दौरान पूरे दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली (30-40 किमी/घंटा की तेज हवाएं) गिरने की संभावना है।

इस सप्ताह भी दिल्ली में मानसून मेहरबान रहेगा। ऐसे में बारिश की फुहारें रुक-रुक कर लोगों को भिगोती रहेंगी। हालांकि, शुरुआती दिन गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। 

ऐसे में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन


लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज और आया नगर में 34.8 और पालम में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 27, रिज में 28.5 और लोधी रोड में 27.6 डिग्री दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


इसके अलावा, मौसम विभाग के मुताबिक रविवार शाम 5:30 बजे नजफगढ़ में 19, लोधी रोड में 1.5, मानक वेधशाला सफदरजंग में 0.8 और पालम में बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें