फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में तूफान के बाद बारिश से 10 लोगों की मौत, सोमवार को भी मौसम रहेगा सुहाना

Mon, 22 May 2017 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
द‌िल्ली एनसीआर में बार‌िश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी यूपी सहित आसपास के क्षेत्रों में बने हवा के कम दबाव से रविवार शाम दिल्ली, नोएडा-एनसीआर समेत कई शहरों में तूफान के बाद तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सोमवार को भी यह मौसम सुहाना ही है जो आने वाले कुछ द‌िनों तक ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन


वहीं रव‌िवार को कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। वहीं, बारिश के दौरान हादसों में दिल्ली में तीन और यूपी में सात लोगों की मौत हो गई। एकाएक बदले मौसम से दिन के तापमान में 12 से 16 डिसे. की गिरावट दर्ज की गई।

लोगों को दिन में ही बत्ती जलाकर गाड़ी चलानी पड़ी। तूफान के दौरान एनसीआर के अनेक इलाकों में बिजली गुल हो गई और पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर पड़े। हरियाणा के भी कई जिलों में तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन


दिनभर गर्मी रहने के बाद दिल्ली-एनसीआर में शाम करीब पांच बजे अचानक बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। हवा की गति इतनी तेज थी कि सड़कों के किनारे खड़े कई पेड़ टूट गए। कई जगह होर्डिंग टूटकर इधर-उधर जा गिरे।

तेज हवा के साथ आधे घंटे से अधिक बारिश होने से कई जगहों पर सड़कें लबालब हो गईं। नोएडा में 27 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। दिल्ली के आया नगर में 8 मिमी, लोधी रोड में 4.2 मिमी, सफदरजंग में 2.2 मिमी बारिश हुई तो सफदरजंग एयरपोर्ट पर हवा की रफ्तार 32 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

लोगों ने जमकर बारिश का लुत्फ उठाया

rain
इस दौरान लोगों ने जमकर बारिश का लुत्फ उठाया। दिल्ली में मयूर विहार फेज-3, रोहिणी, जामिया नगर, एनसीआर में साहिबाबाद में ओले पड़े। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में मोदी नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, रोहतक, सोनीपत, बागपत और पानीपत में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई।

दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में बारिश और आंधी के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया।  करंट लगने से 17 साल के किशोर की मौत हो गई। समयपुर बादली इलाके में दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

लाजपत राय मार्केट में भी करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। फतेहपुर बेरी में दिवार गिरने से छह लोग दब गए। घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उधर यूपी में भी अलग-अलग जगहों पर तूफान और तेज बारिश से 7 लोगों की मौत की खबर है।

आज भी आंधी-बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने की भविष्यवाणी की है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी में आंधी के साथ ओले पड़ सकते हैं। पूर्वी यूपी में बिजली चमकने और तेज हवा की भविष्यवाणी की गई है। तापमान में सोमवार व मंगलवार को एक-दो डिग्री की और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें