फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Updates: मंगलवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में हुई जोरदार बारिश, मौसम हुआ सर्द, कई इलाकों में जलभराव

Tue, 04 Apr 2023 08:31 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर का मौसम पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने तेवर बदल रहा है। 
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली- एनसीआर में मंगलवार तड़के जोरदार बारिश हुई। गरज चमक के साथ हुई बारिश की वजह से मौसम सर्द हो गया। दिल्ली-एनसीआर का मौसम पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने तेवर बदल रहा है। यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। दोपहर तक धूप खिलने से जहां लोगों को गर्मी का अहसास हुआ, वहीं शाम होते-होते एक बार फिर मौसम बदल गया। 

विज्ञापन


            

इससे पहले मौसम विभाग ने अप्रैल महीने की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ होने की संभावना जताई थी। बारिश के असर के चलते ऐसा हुआ भी। साथ ही कहा था कि चार अप्रैल तक अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के बीच बना रहेगा। अमूमन एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होता है।



अगले 2 घंटों के दौरान पूरी दिल्ली और एनसीआर, गन्नौर, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी (हरियाणा) बड़ौत, शिकारपुर, खुर्जा (यूपी) के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें