उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू का असर साफ दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बढ़ेगी।
पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश
पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग बना हुआ है। आईएमडी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। य विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।असम और मेघालय में भी तेज बारिश के आसार हैं। इन दोनों राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लगातार बारिश से खेतों में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। किसानों को फसलों की सुरक्षा और पानी निकासी की व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है। भारी बारिश का असर सड़क यातायात और सामान्य जनजीवन पर भी पड़ सकता है।