फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में आने वाले पूरे हफ्ते होगी हल्की बारिश, 25 अगस्त को तेज हवाएं चलने का अनुमान

Fri, 21 Aug 2020 02:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों की बारिश केे बाद शुक्रवार को तेज धूप निकली। सुबह होते ही यहां का आसमान नीला और साफ दिखाई दिया। दिन चढ़ते-चढ़ते तेज धूप निकली है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले पूरे सप्ताह में ऐसी तेज धूप नहीं रहेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि शुक्रवार को भी औसत दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद पूरे हफ्ते हल्की बारिश होगी। 25 अगस्त में तेज हवाओं के साथ बारिश भी तेज होने का अंदेशा है।

कैसा रहा गुरुवार
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। इसका नतीजा सड़कों व अंडरपास पर जलजमाव, पेड़ व इमारत का मलबा गिरने और ट्रैफिक जाम के तौर देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार शाम 5:30 बजे के बीच 63.0 मिमी बारिश हई है। हालांकि, गुरुवार दिन में यह आंकड़ा 8.2 मिमी ही रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक हफ्ते तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होती रहेगी। बीच-बीच में आशंका आंधी आने की भी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार की तरह गुरुवार को भी सबसे ज्यादा बारिश आया नगर इलाके में हुई। बुधवार सुबह से गुरुवार शाम 5:30 बजे के बीच 132.9 मिमी बारिश इस इलाके में रिकार्ड की गई। वहीं, सबसे कम बारिश रिज एरिया में हुई। यहां गुरुवार की बारिश का आंकड़ा 3.5 मिमी का रहा। जबकि उससे पहले के 24 घंटों में 77.3 मिमी बारिश हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें