हवा में नमी भी लोगों की परेशानी बढ़ाती रही। अधिकतम आर्द्रता 44 प्रतिशत और न्यूनतम 16 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग और लोदी रोड उन स्टेशनों में शामिल रहे, जहां रात का मौसम सबसे अधिक गर्म रहा। दिल्लीवासी बारिश का इंतजार करते रहे। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया था, लेकिन खबर लिखे जाने तक बूंदें नहीं बरसीं।
आज और कल भी जारी रहेगा लू का प्रकोप
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, फिलहाल राहत के आसार कम हैं। 26 और 27 मई के लिए भीषण गर्मी और लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान सतही हवाएं भी तेज चलेंगी। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। कुछ स्थानों पर इसके झोंके 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।
जानें कब बदल सकता है मौसम का मिजाज
तपिश से जूझ रही दिल्ली को 28 मई के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसका असर 28 से 31 मई के बीच दिख सकता है।
26 मई 2012 को 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था न्यूनतम तापमान
रविवार रात न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक रहा। इससे पहले 26 मई 2012 को मई की सबसे गर्म रात दर्ज की गई थी। उस दिन न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसी महीने 21 मई को भी 31.9 डिग्री तापमान के साथ बेहद गर्म रात महसूस की गई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ''गर्म रात'' तब घोषित की जाती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक हो और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री ज्यादा दर्ज हो।
ऐसे घट-बढ़ रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान
| तारीख |
अधिकतम (°C) |
न्यूनतम (°C) |
| 15 मई |
39.8 |
26.2 |
| 16 मई |
40.8 |
24.8 |
| 17 मई |
41.9 |
25.9 |
| 18 मई |
43.4 |
26.3 |
| 19 मई |
45.1 |
28.2 |
| 20 मई |
44.5 |
28.3 |
| 21 मई |
41.7 |
31.9 |
| 22 मई |
43.3 |
29.3 |
| 23 मई |
41.1 |
28.4 |
| 24 मई |
43.6 |
28.7 |
| 25 मई |
43.5 |
32.4 |