दिल्ली में सोमवार इस साल मार्च का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में मार्च का औसत अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहता है। सप्ताह के अंत में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। रविवार तक अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इससे पहले बीती 27 फरवरी की सुबह गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 74 साल में फरवरी महीने का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया था। 1951-2025 तक की समयावधि पर गौर करें तो 27 फरवरी का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक था।