फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सामान्य से ऊपर रहेगा पारा, आज और कल चलेगी लू

Wed, 14 Jun 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बढ़ेगा द‌िल्ली का पारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में मंगलवार को तापमान में वृद्धि हुई। दक्षिण यूपी में लू के हालात बने, तो दिल्ली में पारा सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 42 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने 14-15 जून को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में लू चलने की संभावना जताई है। वहीं बीच-बीच में चमक वाले बादल भी छाएंगे। 17-18 जून को हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश होगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 18 जून को बादल छाएंगे और 19 जून को बारिश हो सकती है। इसकी वजह से सामान्य से ऊपर 42 डिग्री के आसपास दर्ज होने वाला तापमान 19 जून को 40 डिग्री से नीचे रहेगा। न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में दिन और रात का तापमान बढ़ा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 42 डिग्री रहा, तो न्यूनतम तापमान सोमवार के मुकाबले तीन डिग्री बढ़ा और 28.1 डिग्री दर्ज हुआ। हवा में नमी की मात्रा 27 फीसदी से 76 फीसदी के बीच रही। पालम केंद्र पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली 13 जून का मौसम
अधिकतम तापमान        42 डिग्री
न्यूनतम तापमान        28.1 डिग्री
14 जून को सूर्यास्त        7:20 बजे
15 जून को सूर्योदय        5:23 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें