फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने दिल्ली में 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, पारा 47.6 डिग्री तक पहुंचा 

Tue, 26 May 2020 08:31 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी और लू कहर ढा रही है। दिल्ली की तपिश ने मंगलवार को 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, 22 साल में दूसरी बार दिल्ली का पारा 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो  कि सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा था।  इससे पहले 19 मई 2002 में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और 29 मई 1998 को 46.5 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। उधर, पूरे देश में राजस्थान का चूरू सबसे गर्म रहा। वहां बीते दस साल में दूसरी बार तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 मई के बाद हवा का रुख पुरवा होने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में कमी आएगी। 

विज्ञापन

 



मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पूरी दिल्ली लू की चपेट में रही। पालम 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म रहा। दिल्ली में मंगलवार न केवल इस सीजन में अब तक का सबसे गरम दिन रहा, बल्कि वर्ष 2002 के बाद पहली बार तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

28 मई के बाद आएगी पारे में गिरावट
दिल्ली-एनसीआर में अभी उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। मंगलवार को हवा की चाल धीमी रही। इससे पूरी दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 मई से तापमान में गिरावट आएगी क्यों कि हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम से बदलकर पुरवा हो जाएगी। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ का भी असर दिल्ली में रहेगा। 
विज्ञापन


पालम में गर्मी ने नौ साल का रिकॉर्ड तोड़
दिल्ली में मंगलवार को पालम सबसे गरम रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मई 2010 के बाद यह दूसरी बार है, जब तापमान 47 से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पालम में अब तक का सर्वाधिक तापमान मई 1998 में 48.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

कहां कितना तापमान
स्टेशन                          अधिकतम तापमान
विज्ञापन

सफरदजंग                   46.0 डिग्री सेल्सियस
पालम                          47.6 डिग्री सेल्सियस
लोदी रोड                     45.4 डिग्री सेल्सियस
आया नगर                   46.8  डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में पिछले 22 साल में सर्वाधिक तापमान
 29 मई 1998                46.5 डिग्री सेल्सियस
19 मई 2002                 46.0  डिग्री सेल्सियस
26 मई 2020                  46.0  डिग्री सेल्सियस
अब तक सबसे ज्यादा तापमान
29 मई 1944                 47.2 डिग्री सेल्सियस

चूरू में पड़ी सबसे ज्यादा गर्मी
मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को सबसे ज्यादा गरम इलाका राजस्थान चूरू रहा। वहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया,जो कि पिछले दस साल में मई में दूसरा सबसे ज्यादा गरम दिन रहा। इससे पहले 2016 में वहां का तापमान 50.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें