दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। हरियाणा के रोहतक और झज्जर समेत अन्य इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार भिवानी के कई इलाकों में ओले भी पड़ रहे हैं। इन सब से दोपहर से ही पूरे दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदला हुआ है। आईएमडी ने दिल्ली में भी अलर्ट जारी कर दिया है कि यहां और आसपास के इलाकों जैसे झज्जर, होडल और पलवल आदि में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है।