फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बारिश से बदला मौसम, राजधानी में गुलाबी ठंड का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
-सुबह-शाम पड़ीं हल्की बौछारें, आज भी बादलों की आवाजाही बनी रहने के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार सुबह और शाम हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गुलाबी ठंडक का एहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिला। सोमवार सुबह लुटियन दिल्ली समेत कई इलाकों में हल्की बौछारें पड़ीं, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब छह डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। इस दौरान आर्द्रता 75 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें