फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश, ओले पड़े, हवा की गति 72 किमी प्रतिघंटा रिकॉर्ड की

Thu, 14 May 2020 06:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Weather Forecast - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार दोपहर बाद मौसम ने फिर से करवट ली। राजधानी दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। 
विज्ञापन


सफदरजंग समेत दिल्ली के दूसरे इलाकों में हवा की गति 72 किमी प्रतिघंटा रिकॉर्ड की गई। इतनी तेजी से आई धूल भरी आंधी से शाम होने से पहले अंधेरा छा गया। 

सड़कों से लेकर आसमान तक धूल का गुबार उठ रहा था। इसी दौरान हल्की बारिश भी हुई और ओले भी गिरे। इसके बाद आबोहवा में फैली धूल छंट सकी।
 


दिल्ली-एनसीआर का मौसम बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब 4 बजे से बिगड़ गया। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। उत्तर व उत्तर-पश्चिम दिशा से दिल्ली पहुंचने वाली  हवाओं की गति 72 किमी प्रतिघंटा रही। 
विज्ञापन



विज्ञापन

सफदरजंग में इतनी तेज हवाएं शाम करीब 5:45 बजे चलीं। वहीं पालम से इसकी गति 60 किमी प्रतिघंटे के करीब रही। इस दौरान हल्की बारिश के साथ ओले भी पड़े। इससे हवा में फैली धूल छंट गई, लेकिन तेज हवाओं का असर देर तक रहा। इससे तापमान में भी गिरावट आई और दिनभर की उमस के बाद लोगों को राहत महसूस हुई।

एक हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले छह दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि शुक्रवार को 20-30 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने का अंदेशा है, लेकिन 20 मई तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान दिन का तापमान 20 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सबसे ज्यादा 41 डिग्री तापमान 20 मई को रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें