फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तेज धूप ने कराया गर्मी का अहसास, आज बारिश से फिर बदल सकता है मौसम

Fri, 22 Feb 2019 05:13 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rain in delhi
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद सुहावने हुए मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। बृहस्पतिवार को तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराया। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान ने भी छलांग लगाई। हालांकि 22 फरवरी से 24 फरवरी के मध्य उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री गिरने की संभावना है।

विज्ञापन


वहीं 24 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है, जिसके कारण 25 फरवरी से 27 फरवरी तक बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन बारिश नहीं हुई और तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया।

इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 21.2 व न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर बाद एक बार फिर से बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें