फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप थे तो हम निश्चिंत थे : कुलपति प्रो योगेश सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीयू लिटरेचर फेस्ट की सफलता में एनसीसी-एनएसएस वॉलंटियर्स की अहम भूमिका
विज्ञापन


-साहित्य महोत्सव को सफल बनाने में योगदान देने वाले एनसीसी व एनएसएस वॉलंटियर्स को किया सम्मानित

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय का साहित्योत्सव विश्वविद्यालय के लिए एक नया अनुभव था, लेकिन विद्यार्थियों के सहयोग और समर्पण ने इसे ऐतिहासिक सफलता दिलाई। आप (छात्र) थे तो हम निश्चिंत थे। डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह ने यह बातें डीयू के एनसीसी और एनएसएस वॉलंटियर्स को सम्मानित करते हुए कही। इस अवसर पर कुलपति ने दिल्ली विश्वविद्यालय साहित्य महोत्सव को सफल बनाने में योगदान देने वाले एनसीसी और एनएसएस वॉलंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि एनसीसी और एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, करुणा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व केवल राजनीति तक सीमित नहीं है बल्कि जरूरतमंद की सहायता के लिए आगे बढ़ना भी सच्चा नेतृत्व है। उन्होंने युवाओं में देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के दौरान डीयू लिटरेचर फेस्ट में एनसीसी और एनएसएस के योगदान पर आधारित एक बुकलेट का विमोचन भी किया गया। फेस्ट की रजिस्ट्रेशन कमेटी और समन्वयकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो बलराम पाणी, दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो रजनी अब्बी और रजिस्ट्रार डॉक्टर विकास गुप्ता, एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ नरेंद्र बिश्नोई, एनसीसी कॉर्डिनेटर प्रो संजय कुमार सहित अनेकों शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें