फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बारिश के चलते पूर्वी दिल्ली में कई जगह हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। मामूली बारिश ने पूर्वी दिल्ली की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। रविवार को हुई बारिश से ब्रह्मपुरी, सोनिया विहार, अशोक नगर, सीलमपुर, उसमानपुर समेत कई अन्य इलाकों में सड़क पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित रहा और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अशोक ने बताया कि बारिश रुकने के बाद कई घंटे सड़कों पर पानी जमा रहा। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। क्षेत्र के कई बाजारों और अन्य इलाकों में जलभराव के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। जगह-जगह गड्ढों में भरे पानी के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रही। लोगों ने संबंधित विभागों से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें