बाहरी दिल्ली के कुछ इलाकों में 5 जनवरी को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, नरेला यूजीआर से संबंधित लाइन में फ्लो मीटर लगाया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 से रात 10 बजे तक आपूर्ति प्रभावित होगी। इसका असर सिंघु, सिंगोला, खामपुर, बकोली, हामिदपुर, स्वर्ण जयंती विहार, टिकरी खुर्द गांव और उसके आसपास के इलाकों में दिखेगा।
ऐसे में बोर्ड ने लोगों को पानी का भंडारण करने की सलाह दी है। इसके अलावा पाइप लाइन जोड़ने के कारण मध्य व दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। यहां डीएमआरसी पानी की पाइपलाइन जोड़ने का काम करेगी। इसके कारण बुधवार शाम और बृहस्पतिवार सुबह जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
बोर्ड के मुताबिक बुडेला, डी-ब्लॉक जनकपुरी, सागरपुर और आसपास का क्षेत्र दिल्ली कैंट (एमईएस), एनडीएमसी क्षेत्र, आरके पुरम, मोतीबाग नानकपुरा, कटवारिया सराय, बेर सराय, वसंत विहार, वसंत एन्क्लेव, शांति निकेतन, वेस्टेंड कॉलोनी, ग्रीन पार्क, सफदरजंग एन्क्लेव, एसडीए, हौज खास, मुनिरका, किशनगढ़, मस्जिद मोठ, महरौली का हिस्सा, आईआईटी, जेएनयू, एम्स, सफदरजंग अस्पताल और डियर पार्क जलाशय के आसपास के इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।