फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पश्चिम दिल्ली में 16 घंटे पानी बंद रहेगा, 25 से ज्यादा इलाके प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
-29 जुलाई सुबह 10 बजे से 30 जुलाई रात 2 बजे तक शटडाउन, टैंकर के लिए 1916 पर करें कॉल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड ने पश्चिम दिल्ली में नई पाइपलाइन जोड़ने के लिए 16 घंटे का शटडाउन घोषित किया है। इसकी वजह से 29 जुलाई को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी या कम दबाव से आएगी। रात दो बजे तक पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।


जल बोर्ड के अनुसार 29 जुलाई सुबह 10 बजे से 30 जुलाई रात दो बजे तक 1100 मिमी व्यास की वेस्ट दिल्ली मेन लाइन में इंटरकनेक्शन का कार्य किया जाएगा। यह कार्य चार जगहों पर होगा।
विज्ञापन

ऐसे में राजा गार्डन, रमेश नगर, ख्याला, रानी बाग, मोती नगर, शारदा पूरी, टैगोर गार्डन, तिहाड़ गांव, तिलक नगर, वरुण निकेतन, राजौरी गार्डन, करमपुरा, सरस्वती गार्डन, हरि नगर व आसपास, मानसरोवर गार्डन, विष्णु गार्डन, सुभाष नगर, उत्तम नगर का कुछ हिस्सा, मोहन गार्डन का कुछ हिस्सा, गणेश नगर, कृष्णा पुरी, जेजे कॉलोनी ख्याला, रवि नगर, चंद नगर और आसपास के क्षेत्र पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


-
पानी का करें भंडारण, जरूरत पड़ने पर कॉल कर मंगवाएं टैंकर
जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें। जरूरत पड़ने पर टैंकर मंगवाने के लिए सेंट्रल कंट्रोल रूम - 1916, 23527679, 23538495, 23634469, पंजाबी बाग - 25223658, शिवाजी एन्क्लेव - 25193140/25174140, पश्चिम विहार - 25281197 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें