पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 4 अप्रैल को हरिनगर थाना पुलिस को लूटपाट की शिकायत मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता अशोक वशिष्ठ मिला, जिसने बताया कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने चाकू मारने की धमकी देकर उससे सोने का एक कड़ा और 4 हजार रुपये नकद लूट लिए हैं। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी आशु गिरोत्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से लेकर बदमाशों के भागने की दिशा में करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज के जरिए बदमाशों ने वारदात के पहले और बाद में बदमाशों की हरकत का पता लगाया। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए बाइक का नंबर छिपाने की कोशिश की। बावजूद पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय मुखबिरों की मदद से बदमाशों की पहचान कर ली। फिर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीनों आरोपियों ओम करण, अमन राज, कृष को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि तीनों कम पढ़े लिखे हैं। ओम करण पानी की सप्लाई, अमन राज वेटर और कृष हेल्थ सप्लीमेंट डीलर काम करता है। कृष पर इंद्रपुरी थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि जल्द पैसा कमाने के लिए वह लूटपाट को अंजाम दिया था। पुलिस बदमाशों के आपराधिक वारदातों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।