नई दिल्ली। सरोजिनी नगर इलाके में पानी की किल्लत लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। निवासियों के अनुसार, कई दिनों से कई घरों में पानी कम दबाव के साथ पहुंच रहा है। कुछ जगहों पर तय समय पर पानी नहीं आ रहा। स्थानीय निवासी कविता ने बताया कि पानी की कमी के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
सरोजिनी नगर मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि पानी की कमी का असर उनके कारोबार पर भी पड़ रहा है। दुकानदार अशोक रंधावा ने बताया कि दुकान की साफ सफाई और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। कई बार पानी खरीदना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि इलाके में नियमित और पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। संवाद