राजघाट में बापू की समाधि के दर्शन के बाद कपिल मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बहुत बड़ा खुलासा कर दिया है जिसमें उन्होंने सीधे आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाए हैं।
वहीं, इस मामले को लेकर दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी ने एलजी अनिल बैजल से मुलाकात कर उन्हें केजरीवाल के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा है। मनोज तिवारी ने केजरीवाल को पद से हटाने की मांग की है। एलजी ने दिल्ली बीजेपी चीफ को यह आश्वासन दिया है कि अगर कपिल मिश्रा की तरफ से कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो वह इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
अपने बात की शुरुआत करते हुए कपिल मिश्रा ये बातें कहीं-
-मुझे यहां आकर बहुत ऊर्जा और ताकत मिलती है। मैं सबसे पहले ये बात कहना चाहता हूं कि ये पार्टी मेरी है। हमने इस पार्टी के लिए लाठी डंडे खाए हैं और हमें इससे कोई नहीं निकाल सकता। अगर यहां कुछ भ्रष्टाचार आ गया है तो इस पर झाड़ू चलाने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ना मैं छोड़ूंगा न कोई पार्टी से निकाल सकता है।
-पूरी की पूरी कैबिनेट का अकेला ऐसा मंत्री हूं जिस पर कोई करप्शन चार्ज नहीं है। किसी भी रिश्तेदार किसी बेटी को किसी भी पद पर नहीं रखा।
-तीसरी चीच जब मैंने जब अपनी रिपोर्ट के बारे में एसीबी में लिखा तभी क्यों मुझे मंत्री पद से हटाया गया। पहले पानी की समस्या क्यों नहीं थी जब मैंने चिट्ठी लिखी थी तब ही क्यों किया।
-मेरी जिम्मेदारी थी कि जो मैंने देखा वो उपराज्यपाल महोदय को बताऊं तो मैंने आज उन्हें बता दिया।
-माननीय सत्येंद्र जैन ने खुद ये बताया कि सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल को एक जमीन के लिए 50 करोड़ की डील कराई। केजरीवाल के किसी सगे रिश्तेदार की जमीन के लिए पैसे दिए गए। मैंने खुद सत्येंद्र जैन को केजरीवाल को 2 करोड़ रुपए देते देखी। मुझे रातभर नींद नहीं आई। इस पर जब मैंने केजरीवाल से कहा तो वो बोले कि राजनीति में ऐसा होता रहता है।
Parson maine Satyendra Jain ji ko Rs 2 crore Arvind Kejriwal ji ko dete huye dekha tha. Main poori raat so nahi paaya: Kapil Mishra
— ANI (@ANI_news) May 7, 2017
कपिल के आरोपों के बाद मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर कपिल के आरोपों का खंडन किया और कहा- कल मैंने कपिल को बताया कि केजरीवाल मंत्रीमंडल पर में फेरबदल करने वाले हैं। मैंने ये भी बताया कि दिल्ली के कई इलाकों से पानी की दिक्कतों की खबर आ रही है, इसलिए उन्हें पद से हटाया गया।
जब उनसे कपिल के आरोप पर सवाल किया गया तो वो बोले कि वो बात ऐसी जिसपर जवाब देने लायक नहीं है। ये बात उल जलूल है। इसका कोई आधार नहीं है और इस पर कोई विश्वास नहीं करेगा। उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया गया इसलिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं।
अपनी प्रेस कांफ्रेंस के बाद लगातार कपिल मिश्रा ट्वीट पर ट्वीट कर अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे हैं।
परसो देखा और कल सुबह खुल कर आवाज उठाई। एक दिन का भी इंतज़ार असंभव था।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 7, 2017
जिस दिन सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे, मेरी एक एक बात सच साबित हो जाएगी। चंद दिनों का इंतजार
साँच को आंच नहीं
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 7, 2017
कल तक सारी दुनिया को कह रहे थे कि EVM के कारण हारे चुनाव अब अचानक पानी का मुद्दा। मीडिया के सामने आने से क्यों बच रहे है @ArvindKejriwal
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 7, 2017
इससे पहले आज वो दिल्ली के एलजी से मिले और उन्होंने एलजी को सारे सबूत दिए। उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैंने उन्हें अवैध तरीके से पैसे लेते देखा, अब चुप रहना असंभव है। मैंने एलजी से मिलकर सभी सबूत दे दिए हैं। कुर्सी क्या प्राण भी जाये तो जाए।
i have witnessed HIM taking illegal cash.. have shared all details with Lt. Gov.
चुप रहना असंभव था। कुर्सी क्या प्राण भी जाये तो जाए
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 7, 2017
इससे पहले कुमार विश्वास दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पहुंच चुके हैं जहां केजरीवाल के घर भी एक बड़ी बैठक चल रही है जिसमें संजय सिंह, सिसोदिया आदि मंत्री भी शामिल है। वहीं कपिल मिश्रा के खुलासे की बात के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उन्हें सुरक्षा देने की बात कही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज तिवारी ने कहा कि उनपर हमला भी हो सकता है, इसलिए उन्हें पूर्ण सुरक्षा दी जानी चाहिए। वहीं कपिल मिश्रा ने एलजी से से मिलने उनके आवास पर पहुंच चुके हैं।
Kumar Vishwas reaches Delhi CM Arvind Kejriwal's residence
— ANI (@ANI_news) May 7, 2017
इस बीच पूर्वी दिल्ली की पहली महापौर और कपिल मिश्रा की मां अन्नपूर्णा ने भी बड़ा बयान दिया है। अन्नपूर्णा ने कपिल को बीजेपी में शामिल होने की सलाह दी है। अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्ट लोगों को रख लिया और ईमानदार लोगों को निकालते जा रहे हैं। बता दें कि कैलाश गहलोत को कपिल मिश्रा की जगह दी गई है। इसके साथ ही राजेंद्र पाल गौतम को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
वहीं जब कपिल से उनकी मां के बयान को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का फाउंडर मेंबर हूं, पार्टी मेरी है, मैं कभी पार्टी नहीं छोड़ूंगा।
I am founder member of AAP and will always remain in the party: AAP leader Kapil Mishra on the question of joining BJP pic.twitter.com/8esiwH7EA2
— ANI (@ANI_news) May 7, 2017
कपिल मिश्रा ने शनिवार को ट्वीट करके कहा था कि वह रविवार सुबह टैंकर घोटाले को लेकर बड़ा खुलासा करेंगे। लेकिन, इसके पहले ही केजरीवाल सरकार ने उन्हें मंत्री पद से हटा दिया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी में कपिल मिश्रा की अच्छी पकड़ रही है। उन्हें कुमार विश्वास का करीबी भी माना जाता है।
मैं कपिल मिश्रा हूं, केजरीवाल जानते हैं
कपिल मिश्रा ने कहा कि मंत्री पद से हटाने का कारण कुमार विश्वास नहीं, बल्कि टैंकर घोटाले में भ्रष्टाचार को उजागर करना है। इस सवाल पर कि कहीं उन्हें पार्टी से तो नहीं निकाला जाएगा, उन्होंने कहा मैं इस पार्टी का फाउंडर मेंबर हूं, लाठी खाई, आंदोलन किया, तब जाकर यहां तक पहुंचा। यहां रहकर ही झाड़ू चलाऊंगा। प्रशांत भूषण, योगेंद्र व शाजिया को भी तो हटा दिया गया था, इस पर उन्होंने कहा कि मैं कपिल मिश्रा हूं, मुझे केजरीवाल जानते हैं।
सुबह 11:30 am राजघाट - जो बातें अरविंद केजरीवाल जी को बताई थी कल सुबह वो सारे देश को बताऊंगा।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 6, 2017
एक आंदोलन और सही.न थके हैं,न डरे हैं. सत्ता के किसी घड़े का बूँद भर जल भी नहीं चखा इसलिए अभीतक जंतर-मंतर की आग बाक़ी है.साथियो आश्वस्त रहो🇮🇳
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 6, 2017
भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं @KapilMishraAAP 👏👏👍🇮🇳 https://t.co/dhl00TDJfM
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 6, 2017
शीला दीक्षित से अभी तक पूछताछ क्यों नहीं?
my letter to ACB Chief Meena pic.twitter.com/0odaAiOtAq
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 6, 2017
today shared explosive details with @ArvindKejriwal . tmew with public
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 6, 2017
मैंने आज दिन में @ArvindKejriwal जी को भ्रष्टाचार से संबंधित कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण तथ्य दिए। कल खुलासा होगा
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 6, 2017
इससे पहले साल 2015 में @KapilMishraAAP ने जब जल बोर्ड टैंकर घोटाले की जांच की बात की थी तब उनको कानून मंत्री के पद से भी हटाया गया था। https://t.co/R7uhr4FyT7
— Ankit Gupta (@ankit_abpnews) May 6, 2017
i am the only minister with no corruption charges. no CBI enquiry against me. किसी बेटी रिश्तेदार को पद नही दिया। शीला का भ्रस्टाचार खोला
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 6, 2017
ये मेरी पार्टी है। 2004 से आंदोलन से जुड़ा रहा हूँ।
कहीं नही जाएंगे। यहीं रहकर सफाई करेंगे। झाड़ू चलाएंगे। कूड़ा हटाएंगे
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 6, 2017
मीडिया को फ़ोन करके कहा जा रहा है मैं आज @ArvindKejriwal से मिला ही नही। CM house के CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग पब्लिक कीजिये।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 6, 2017
कई AAP नेताओं और विधायकों को सीधा @ArvindKejriwal फ़ोन कर रहे हैं। कल की मेरी PC से पहले बड़ी साजिश की तैयारी। ना रुकेंगे, ना झुकेंगे
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 6, 2017