दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है। जिस वजह से लोगों की आवाजाही पर असर दिख रहा है। लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रह है।
दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी है। लगातार बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है। जिस वजह से लोगों की आवाजाही पर असर दिख रहा है। लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रह है। वहीं, दिल्ली में 41 साल बाद रिकॉर्ड बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में 253 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 1982 के बाद जुलाई में एक दिन में रिकॉर्ड बारिश हुई है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के सदर पुलिस स्टेशन के पास के इलाके में गंभीर जलजमाव हो गया है। रविवार सुबह बारिश के बाद गुरुग्राम में हालात खराब हुए। रेलवे स्टेशन जाने वाले रोड पर पालम विहार साइड में पानी भरा हुआ है। बारिश के चलते सोहना रोड पर सुभाष चौक, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली बॉर्डर, गुरुग्राम फरीदाबाद एमजी रोड पर जाम दिखा।