फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तेहखंड में बनेगा 'वेस्ट टू एनर्जी' प्लांट, कूड़े से 25 मेगावाट बिजली होगी तैयार

Thu, 25 Oct 2018 05:27 AM IST
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कचरे से बिजली और कंपोस्ट बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए दक्षिणी नगर निगम तेहखंड में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निर्माण करेगा। इसे बिल्ट ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओटी) आधार पर तैयार किया जाएगा। प्लांट में रोजाना 25 मेगावाट बिजली के उत्पादन सहित कंपोस्ट भी तैयार किया जाएगा। यह हर तरह से सुरक्षित भी होगा। प्लांट की खासियत होगी कि कूड़े की बदबू नहीं आएगी। जबकि निस्तारण के बाद महज 10 फीसदी अवशेष को लैंडफिल साइट पर भेजा जाएगा। यूरोपीय मानकों के मुताबिक तैयार होने वाले इस प्लांट के तैयार होने से लैंडफिल साइट की ऊंचाई बढ़ने की समस्या से भी निजात मिलेगी।

विज्ञापन


दक्षिणी निगम के निदेशक डेम्स डी रमणानी ने बताया कि प्लांट में यूरोपीय मानकों का पालन होगा। साथ ही आरएफडी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। ताकि प्लांट में अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया की जाएगी। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से सभी मानकों को पूरा करेंगी । उन्होंने बताया कि  वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। अगले महीने तक इसे तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

काम  पूरा होने में करीब डेढ़ साल का वक्त लगेगा। यहां से निकलने वाले अवशेष तेहखंड में प्रस्तावित लैंडफिल साइट पर भेजा जाएगा। रोजाना इस प्लांट में 2000 टन कूड़ा से बिजली और कंपोस्ट तैयार होगा। 15 एकड़ में प्रस्तावित इस प्लांट में लीचेट, ढलान सहित बदबू कम से कम आए इन बातों का खास तौर पर ध्यान रखा जाएगा। यहां कचरे को जलाने में इस्तेमाल के लिए मिथेन का भी यहीं उत्पादन होगा। 
विज्ञापन


कंपनी 5.27 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बेचेगी बिजली
बीओटी आधार पर इस प्लांट का संचालन करने वाली कंपनी 5.27 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली की बिक्री करेगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस प्लांट में आधुनिक सुविधाएं होंगी ताकि कूड़े के बेहतर प्रबंधन के साथ साथ इससे ऊजा पैदा की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें