फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ नोटिस कांग्रेस का राजनीतिक स्टंट था, पढ़िए ये किसने कहा

Tue, 24 Apr 2018 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
cji
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ विपक्ष के प्रस्ताव के नोटिस को खारिज कर देने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ नोटिस ऑफ रिमूवल प्रचार के लिए राजनीतिक स्टंट था। 

विज्ञापन


विजय गोयल ने अपने निवास पर सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस के मन मुताबिक चीजें न होने पर वह हर काम में बाधा डालती है। जैसे संसद न चलने देना, सरकार के बिल पास न होने देना, चुनाव में हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाना और जीतने पर ईवीएम पर कोई टिप्पणी न करना, अदालतों के मन मुताबिक काम न करने पर हमला करना। इस कड़ी में कांग्रेस ने न्याय पालिका को राजनीति में घसीटने की ओछी राजनीति की, जबकि इस बारे में उनकी पार्टी में ही असहमति है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने प्रस्ताव के पास नहीं होने के बारे में मालूम था, क्योंकि दोनों सदनों में उसके केवल 40-50 सदस्य हैं। इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को बदनाम करने और मीडिया ट्रायल करने के लिए उनके खिलाफ नोटिस ऑफ रिमूवल लाया गया। लोकसभा में भी बहुमत न होने के बावजूद उसने अविश्वास प्रस्ताव लाकर सरकार को नीचा दिखाने की कोशिश की। लगता है कांग्रेस ने वर्ष 2014 की हार के सबक से कुछ नहीं सीखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाओ दिवस की बात न करे, क्योंकि कांग्रेस ने लोकतंत्र को समाप्त करने के लिए देश पर इमरजेंसी लगाई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें