फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ‘गर्मी’ की वजह से हुई पहली मौत

Thu, 07 May 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में बुधवार को रिकॉर्ड गर्मी के बीच एक युवक की मौत हो गई। दिल्ली में गर्मी से इसे पहली मौत माना जा रहा है। जहांपनाह पार्क में युवक का शव मिला है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक के शव के पास एक खाली बोतल मिली है जिसमें पानी नहीं था। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में सुरक्षित रखवा दिया है। बुधवार देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जहांपनाह पार्क में युवक के शव के की सूचना डीडीए पार्क के गार्ड प्रकाश ने दी। पुलिस को बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सूचना मिली। मृतक युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है। उनसे सफेद व नीले रंग की चेक वाली शर्ट, निकर और स्लीपर पहनी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से कुछ नशीला पदार्थ मिला है। ऐसा माना जा रहा है युवक ने नशीले पदार्थ का सेवन किया होगा और उसे फिर पीने का पानी नहीं मिला।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक का शव धूप में पड़ा सड़ रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह युवक का शव मिला है उससे कहा जा सकता है कि उसकी गर्मी से मौत हुई है।

पुलिस ने शव को एम्स में रखवा दिया है। युवक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि वह नशा करने कई किलोमीटर में फैले जहांपनाह पार्क में आया था। नशे के बाद गर्मी से उसकी मौत हो गई। अंबेडकर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें