फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल के खिलाफ जारी हुआ जमानती वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के नाम जमानतीय वारंट जारी हुआ है। अमेठी के मुसाफिरखाना स्थित जज ने सख्त रवैया अपनाते हुए दिल्ली  केजरीवाल के खिलाफ ये वारंट जारी किया है।
विज्ञापन


वारंट के माध्यम से केजरीवाल को 5 अगस्त की पेशी पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। ये वारंट लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन की वजह से दिया गया है।

आपको बता दें कि चुनाव के दौरान उस वक्त वहां के नायब तहसीलदार प्रेमचंद ने लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जानिए क्या है मामला जिसपर जारी हुआ वॉरंट

ये मामला उस वक्त का है जब कुमार विश्वास के समर्थन में अरविंद केजरीवाल अमेठी के औरंगाबाद में पहुंचे थे। 2 मई 2014 को वहां हुई रैली में केजरीवाल ने कहा था कि 'मेरा मानना है कि कांग्रेस को जो वोट देगा वो देश के साथ गद्दारी करेगा और बीजेपी को जो वोट देगा, उसे खुदा माफ नहीं करेगा'।

केजरीवाल के इस भाषण के बाद तत्कालीन मजिस्ट्रेट ने रैली के वीडियो को आधार बनाकर 4 मई को पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया।

कोर्ट के आदेश पर केजरीवाल सोमवार को भी पेशी पर नहीं पहुंचे। आखिरकार कोर्ट ने केजरीवाल को 5 अगस्त को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश जारी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें