सिसोदिया का जवाब
-पटपडग़ंज में गौतम गंभीर ने बंद स्कूल की बनाया वीडियो, स्कूल पिछले साल 9 अक्तूबर से ही दूसरी इमारत में हो गया शिफ्ट, गेट पर ही लगा है नोटिस बोर्ड। बननी है नई इमारत।
- मटियाला में प्रवेश वर्मा ने नई बिल्डिंग को छिपाकर पुरानी बिल्डिंग को किया फेसबुक लाइव, पुरानी इमारत के कुछ ही कमरे हो रहे इस्तेमाल।
- तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी की एक स्कूल की निर्माणाधीन इमारत का फोटो रमेश बिधूड़ी ने शेयर किया। मौके पर चल रहा निर्माण कार्य।
- हंसराज हंस ने मंगोलपुरी में रात में जाकर स्टेट मैनेजर को धमकाकर स्कूल खुलवाया और मल्टी परपज रूम की बना डाली वीडियो, जहां नहीं होती बेंच व कुर्सी।
- हर्षवर्धन ने प्रेम नगर के जिस स्कूली की पड़ताल की, पिछले साल 10 अक्तूबर को उसे गिराकर नई इमारत बनाने का आदेश दिया है।
दिल्ली के सभी स्कूलों में साथ चलें सिसोदिया, पता चल जाएगी हकीकत: तिवारी
आप के हमले का जवाब देते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, मनीष सिसादिया जब चाहें, भाजपा नेताओं के साथ में सभी सरकारी स्कूलों का दौरा कर लें। इससे उनको कथित शिक्षा क्रांति की हकीकत पता चल जाएगी।
तिवारी ने कहा कि दिल्ली के सभी 1024 सरकारी स्कूल ठीक करने से ही दिल्ली की शिक्षा का स्तर सुधरेगा। कुछ स्कूलों की रंगाई-पोताई कराकर वर्ल्ड क्लास के स्कूल का ढिंढोरा पीटना दिल्ली की जनता के साथ धोखा है।
पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। बजट का 25 प्रतिशत शिक्षा में खर्च करने का दावा करने वाली आप सरकार सिर्फ सैंपल क्लास रूम दिखा रही है, जिसकी हकीकत भाजपा सांसदों की पड़ताल में सामने आ गई है। टूटी छतें व शौचालय, खराब नल के साथ स्कूलों में सिर्फ दो-तीन घंटे पढ़ाई होती है।
इसमें भोजन अवकाश के लिए एक घंटा होता है। तिवारी ने कहा कि खजूरी खास में जिस स्कूल में वह रियलिटी चेक कर रहे थे ठीक उसके बगल के स्कूल में डीएम ने आकर ताला लगा दिया। क्योंकि खजूरी खास सर्वोदय विद्यालय के इस स्कूल की सच्चाई को केजरीवाल सरकार के अधिकारी छुपा सके। सच्चाई ये है कि स्कूल में पेड़ के नीचे खुले आसमान में बच्चे पढ़ने के लिए मजबूर हैं।