फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Bill: जामिया के छात्र नेताओं ने बिल का किया विरोध, जामा मस्जिद से लेकर अन्य स्थानों पर तैनात रही पुलिस

Fri, 04 Apr 2025 02:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

जामा मस्जिद के बाहर मौजूद लोगों ने बिल के विरोध में कहा कि यह सरकार एक धर्म के खिलाफ काम कर रही है। अल्पसंख्यकों और दलितों पर सरकार अत्याचार कर रही है।
विज्ञापन
बिल का विरोध करते जामिया के छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में वक्फ संशोधन बिल पास किये जाने के विरोध में दिल्ली में शुक्रवार को कई जगह प्रदर्शन हुए। पुलिस ने भी इसको लेकर पहले से ही तैयारी कर रखी थी। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर से लेकर जामा मस्जिद के बाहर तक पुलिस का सख्त पहरा रहा। जामिया मिल्लिया में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के छात्र नेताओं ने 'हम वक्फ संशोधन विधेयक को अस्वीकार करते हैं' लिखी तख्तियां लेकर बिल का विरोध किया। 

विज्ञापन


जामा मस्जिद के बाहर मौजूद लोगों ने बिल के विरोध में कहा कि यह सरकार एक धर्म के खिलाफ काम कर रही है। अल्पसंख्यकों और दलितों पर आज अत्याचार हो रहा है। इनकी जमीन छीनी जा रही है। अगला नंबर दूसरे धर्मों के लोगों का है। यह जमीनें जो छीनी जाएंगी वह उद्योगपतियों को सौंपी जाएगी।

बृहस्पतिवार देर रात बिल पर राज्यसभा ने भी लगाई अपनी मुहर
वक्फ संशोधन विधेयक-यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट एम्पावरमेंट एफिशिएंसी एंड डवलपमेंट (उम्मीद) पर 13 घंटे की लंबी चर्चा के बाद बृहस्पतिवार देर रात 2:30 के बाद राज्यसभा ने भी अपनी मुहर लगा दी। लोकसभा की तरह उच्च सदन ने भी विपक्ष के सभी संशोधन प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज कर दिए। हालांकि, द्रमुक के तिरुचि शिवा का संशोधन 92 के मुकाबले 125 मतों से खारिज हो गया। इससे पहले, लोकसभा ने बुधवार रात करीब 1.56 बजे वक्फ संशोधन विधेयक बहुमत से पारित कर दिया। विधेयक के पक्ष में 288, जबकि विरोध में 232 मत पड़े। विधेयक पर लोकसभा में 12 घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई। विधेयक अब हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति के पास जाएगा और सरकार की ओर से अधिसूचित होते ही कानून का रूप ले लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें