फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधे पैर में मारी गोली: दिल्ली के नरेला में देर रात वांछित बदमाश इरशाद से मुठभेड़, पकड़ा गया लुटेरा

Thu, 02 Jul 2026 09:43 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में मुठभेड़ हुई है। सन्नोठ गांव में देर रात पुलिस ने एक वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश इरशाद अली के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला औद्योगिक क्षेत्र के सन्नोठ गांव में बुधवार देर रात पुलिस ने वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश इरशाद अली के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाश लूटपाट और झपटमारी के कई मामलों में वांछित था।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शोभित दी सक्सेना ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को बदमाश के सन्नोठ गांव आने की जानकारी मिली थी। गांव के पास देखने के बाद बदमाश को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार बदमाश पुलिस पर ताबड़तोड़ गोली चला कर भागने लगा।

जवाबी गोलीबारी में एक गोली बदमाश के पैर में गोली लगी और उसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और अब उससे पूछताछ कर आपराधिक मामले की जानकारी ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें