शादी के मंडप में हाथों में मेहंदी रचाकर युवती दूल्हे का इंतजार करती रही। लेकिन शादी से कुछ दिन पहले रखे गए 10 लाख रुपये औैर महंगी कार की मांग पूरी नहीं होने की वजह से बारात नहीं आई। मंडप में सारे मेहमान भी आ चुके थे।
लड़की के पिता गिड़गिड़ाकर लड़के वालों को फोन करते रहे, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। इंतजार करने के बाद मामले की खबर जैतपुर थाना पुलिस को दी गई। फिलहाल मामले की जांच महिला अपराध शाखा कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मिठापुर निवासी शख्स ने जुलाई में अपनी बेटी का रिश्ता मंगोलपुरी निवासी कौशल से किया था। कौशल सीए है। लड़की के परिवार के मुताबिक शुरुआत में वर पक्ष की ओर से दहेज में बाइक व अन्य सामान की मांग की गई थी। जिसे पूरा करने का वादा किया गया था।