फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले एक्शन: बांग्लादेशियों को भारत में घुसाने वाले 11 दबोचे, मनोज तिवारी ने केजरीवाल को घेरा

Tue, 24 Dec 2024 08:53 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में पुलिस ने चुनाव से पहले एक बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने अवैध रूप से भारत में घुसे बांग्लादेशी नागरिकों के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
अवैध बांग्लादेशियों की पहचान करती दिल्ली पुलिस और मनोज तिवारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली चुनाव से पहले पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि फर्जी वेबसाइट के जरिए जाली पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर फर्जी आधार, वोटर आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाए गए। फर्जी वेबसाइट के पीछे दस्तावेज जालसाज, आधार ऑपरेटर और तकनीकी विशेषज्ञ समेत 11 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। अवैध अप्रवासी भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के लिए जंगल के रास्तों और एक्सप्रेस ट्रेनों का इस्तेमाल करते थे।

अवैध बांग्लादेशियों के मुद्दे पर मनोज तिवारी ने केजरीवाल को घेरा
बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के मुद्दे पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मेरा मानना है कि इन लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। इन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। यह हमारे देश के लोगों के अधिकारों को छीनने का कृत्य है।
विज्ञापन

 

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इनकी जड़ों की जांच होनी चाहिए। जिस तरह से अरविंद केजरीवाल अवैध घुसपैठियों के मतदान को रोकने के लिए चुनाव आयोग गए हैं, हमें पूरा विश्वास है कि इस गिरोह के तार अरविंद केजरीवाल और उनके विधायकों से जरूर जुड़े होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें