फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल्वो की तर्ज पर चलेंगी रोडवेज स्पेशल एक्सप्रेस

Tue, 08 Jul 2014 12:59 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने वॉल्वो की तर्ज पर स्पेशल बस सेवा शुरू करने की तैयारी की है। निजी बस आपरेटर्स का मुकाबला करने के लिए शुरू की जा इस सेवा से रोडवेज को यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इन बसों को सूबे में एक से दूसरे कोने तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन


रोडवेज की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए निगम ने वॉल्वो बस सेवा शुरू की। सुविधाओं के साथ इसमें व्यवहार कुशल स्टाफ की तैनाती हुई, लेकिन किराया महंगा होने से आम आदमी तक पहुंच नहीं हो सकी। अब रोडवेज ने वॉल्वो की तर्ज पर ही मध्यम किराए में स्पेशल एक्सप्रेस बस सेवा चलाने की तैयारी की है।

लखनऊ तक 500 किमी का सामान्य बस का किराया 300 रुपये है, जबकि वॉल्वो का किराया 1230 रुपये है। परिवहन निगम का प्रयास है कि एक रुपये किमी किराए की दर पर एसी स्पेशल एक्सप्रेस सेवा शुरू की जाए। इसके संचालन में खुद सीएम रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी रोडवेज इंप्लाई यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह ने बताया कि इस सेवा के लिए कर्मचारियों ने सहमति प्रदान कर दी है। इसके लिए स्टाफ को कुशल व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस सेवा के लिए करीब दो हजार बसों की जरूरत होगी। परिवहन निगम शुरूआत में ठेके पर बस लेकर इस सेवा को शुरू करेगा।

परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह वर्मा ने बताया कि इन बसों में यात्रियों को साधारण किराए में एसी सुविधा मिलेगी। वॉल्वो की तरह ये बसें भी एक्सप्रेस रहेंगी। इनके लिए रूट का सर्वे कराकर एक-दो महीने में शुरू करा दिया जाएगा। इससे यात्रियों का झुकाव रोडवेज की ओर हो सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें