वीवो मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी रिहा
- फोटो : ANI
चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो इंडिया से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी होंग ज़ुक्वान, हरिंदर दहिया और हेमंत मुंजाल को कोर्ट ने रिहा कर दिया है। शनिवार को मामले की सुनवाई दिल्ली की पटियाला कोर्ट में हुई। कोर्ट ने अपनी हिरासत को चुनौती देने वाली आरोपियों द्वारा दायर याचिका को स्वीकृति दे दी।