फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दर्शकों ने पहली बार चिड़ियाघर में दिखी सफेद बाघिन दुर्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण राज्यमंत्री ने किया चिड़ियाघर का दौरा, जानवरों की देखभाल, नए शावकों के नामकरण और सुविधाओं की समीक्षा की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का दौरा कर जानवरों की देखभाल, संरक्षण और प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सफेद बाघों के बाड़े का निरीक्षण किया और मार्च 2024 में पैदा हुई दो मादा सफेद बाघ शावकों सीता और विजय के बच्चों का नामकरण किया। इसी दौरान मादा सफेद बाघिन दुर्गा को पहली बार प्रदर्शनी क्षेत्र में लाया गया।
इसके बाद मंत्री ने अप्रैल 2025 में जन्मे दो एशियाई शेर शावकों की देखभाल की समीक्षा की। शेरनी महागौरी और शेर महेश्वर के इन शावकों एक नर कार्तिक और एक मादा करणी का आधिकारिक नामकरण भी किया गया। मंत्री ने हाथियों राज लक्ष्मी और हीरा गज की देखभाल और कल्याण की स्थिति देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में चिड़ियाघर में छह सफेद बाघ (2 नर, 4 मादा) सीता, विजय जूनियर, व्योम, अवनी, दुर्गा, देवी, छह शेर (3 नर, 3 मादा) सुंदरम, शैलजा, महेश्वर, महागौरी और आठ रॉयल बंगाल टाइगर (तीन नर, चार मादा, एक शावक) करण, सिद्धि, अदिति, धैर्य, धात्री, हरि, सनातन और एक शावक मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें