फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान गिरने के मामले में होगी गिरफ्तारी

Tue, 21 Jul 2015 09:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विष्णु गार्डन इलाके में मकान गिरने के मामले में पुलिस को सीएफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले में अभी मकान मालिक को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीएफएसएल रिपोर्ट में मकान गिरने के कारणों का खुलासे के बाद ही किसी की गिरफ्तारी होगी।

उधर, हादसे में मरने वाले सर्वती, बीना, सलमा, आकांक्षा और ओमप्रकाश के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं,  हादसे में घायल हुए लोगों का बयान दर्ज किया जा रहा है।

हालांकि, कुछ घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उनके ठीक होने के बाद ही पुलिस उनका बयान दर्ज करेगी।  रविवार को पुलिस ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मकान मालिक बृजलाल का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफएसएल की टीम कर चुकी है मुआयना

उससे मकान बनवाने के बारे में पूछताछ की गई। हालांकि, बृजलाल ने सीवर डाले जाने को मकान गिरने का कारण बताया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रविवार को सीएफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना किया था।

टीम ने वहां से कुछ सैंपल इक्कठा किए हैं। उनके रिपोर्र्ट से मकान की स्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही मकान के गिरने के कारणों का भी खुलासा हो पाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन, सीएफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही किसी की गिरफ्तारी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें