जैन मुनि पर विवादित ट्वीट के बाद राजनीति से संन्याल लेने वाले अपने संगीतकार और गायक विशाल ददलानी ने कहा है कि उन्होंने स्वयं आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़ा है।
ददलानी के मुताबित वह आज भी पार्टी को अपने परिवार जैसी मानते हैं। ट्वीट कर विशाल ने बताया है कि पार्टी ने उन्हें जैन मुनि पर किए गए ट्वीट के कारण बाहर नहीं निकाला है, बल्कि उन्होंने खुद ही अलग होने का फैसला किया है। विशाल ने आप की तारीफ करते हुए कई ट्वीट किए।
A lot is being said against AAP because I chose to quit. I just want to say, AAP is a family. Please keep faith in AK & the party! (2)— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) August 28, 2016
इससे पहले जैन समाज को आहत करने वाले आप सदस्य विशाल ददलानी के ट्वीट को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा है कि जैन गुरू तरुण सागर जी महाराज न सिर्फ जैन समाज के लिए बल्कि सभी के श्रद्धेय हैं।
यदि कोई उनका अनादर करता है तो वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका अनादर नहीं होना चाहिए। मालूम हो कि विशाल ददलानी ने हरियाणा विधानसभा में जैन संत तरुण सागर के प्रवचन पर विवादित ट्वीट किया था।
अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा है कि वे बीते वर्ष जैन संत तरुण सागर से मिले थे। उनका परिवार रोजाना टीवी पर उनके प्रवचन सुनता है। वे और उनका परिवार गहराई के साथ उनका और उनके विचारों का आदर करता है।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी जैन समुदाय से क्षमा मांगते हुए अपने ट्वीट में कहा है कि मेरे दोस्त विशाल ददलानी के ट्वीट से यदि जैन समुदाय के दिलों को दुख पहुंचा हो तो वे क्षमा मांगते हैं।
वहीं विशाल ददलानी ने भी ट्विटर पर क्षमा मांगते हुए अपनी सफाई में कहा है कि वे किसी को आहत नहीं करना चाहते थे। बल्कि उनका इतना कहना था कि राजनीति में धर्म का मिश्रण नहीं होना चाहिए।
Tarun Sagar ji Maharaj is a very reverred saint, not just for jains but everyone. Those showing disrespect is unfortunate and shud stop
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 27, 2016
I met Shri Tarun Sagar ji Maharaj last year. Our family regularly listens to his discourses on TV. We deeply respect him and his thoughts
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 27, 2016