वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग एक व्यक्ति को लात-घूंसों से पीट रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह ट्रांसपोर्टर एक महिला को कुछ लोगों द्वारा परेशान किए जाने पर बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा था। इसी बात से नाराज होकर हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
1.59 मिनट में करीब 25 बार मारी लात
1.59 मिनट यानी 119 सेकंड में हमलावरों ने ट्रांसपोर्टर को करीब 25 बार लातें मारीं और अनगिनत थप्पड़ भी बरसाए। उसे जमीन पर बुरी तरह घसीटा और ईंट-पत्थर से हमले की कोशिश भी की गई। इस बीच जो कोई भी उसे बचाने के लिए आया, आरोपी उससे भी उलझ गए और भद्दी-भद्दी गालियां बकते रहे।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी
- विशाल रावत पुत्र बालम सिंह रावत, निवासी L-1, गली नंबर चार, एकता चौक, अस्थल मंदिर के पास, संगम विहार, दिल्ली, उम्र 26 वर्ष।
- जतिन पुत्र राकेश गुप्ता, निवासी गली नंबर चार, शांति चौक, अस्थल मंदिर, संगम विहार, दिल्ली, उम्र 20 वर्ष।
- सोनू पुत्र शाहज़ाद अली, निवासी L ब्लॉक, गली नंबर आठ, लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास, संगम विहार, दिल्ली, उम्र 25 वर्ष।
- विवेक पुत्र मनोज कुमार, निवासी L ब्लॉक, अस्थल मंदिर, संगम विहार, दिल्ली, उम्र 20 वर्ष।