फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन गावों में बढ़ता जा रहा है वायरल का प्रकोप

Sat, 02 Aug 2014 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के पुन्हाना में पिछले एक पखवाड़े से पुन्हाना के कई गांवों में वायरल का प्रकोप है। इन गांवों में शायद ही ऐसा कोई घर बचा जिसका कोई सदस्य बीमार न हो।
विज्ञापन


दिन भर उमस भरी गर्मी रहने से रोगियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। इस समय पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में मरीज खचाखच भरे रहते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी से इलाज में परेशानी आ रही है। डॉक्टर भी मानते हैं कि वायरल का प्रकोप मौसम के कारण बढ़ने केंद्र में रोगी अधिक संख्या में आ रहे हैं।

पुन्हाना के वार्ड-11 के 5 वर्षीय विदित कुमार पुत्र विपिन कुमार, अमी खान पुत्र सहरून 7 वर्ष, नासिर पुत्र लुकमान 2 साल, साहुन पुत्र सिरदार 45, बंटी पुत्र राधेश्याम 4 साल आदि वायरल की चपेट में हैं। उनके परिजनों का आरोप है कि सीएचसी में उनका इलाज सही ढंग से नहीं हो पा रहा। इस कारण प्राईवेट अस्पताल की शरण लेनी पड़ रही हैं
विज्ञापन


इस समय पुन्हाना के गांव शिकरावा, लुहिंगा कलां, बडेड, हथनगांव, बढ़ा, नकनपुर, पुन्हाना, दल्लाबास, ठेक, तुसैनी, डुडौली, लाहबास, नई, सिंगार, इंदाना, बिछोर, मढयाकी, रहेड़ा, शमशाबाद, घीड़ा, तिरवाड़ा में अधिक लोग वायरल की चपेट में हैं।

पुन्हाना के रामनिवास, हरिओम शर्मा, रामकुमार सैनी, तरूण कुमार का कहना है कि रोगियों की संख्या बढ़ने से उनकी चिंताएं बढ़ रही हैं। पुन्हाना में एक मात्र एमबीबीएस डा. विनोद गोयल हैं।

उन्होंने लोगों को मौसम के बदलते रुख को देखते हुए खाने-पीने में सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। उधर, पुन्हाना के सीएचसी के एसएमओ डा. अतुल चौधरी ने कहना है कि जो भी मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। उनका ईलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें