फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदारी के लिए वायरल ऑडियो की होगी फॉरेंसिक जांच

Wed, 18 Jul 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

थानेदारी के लिए एसएसपी के कथित करीबी एक शख्स को चार लाख रुपये देने वाले वायरल हुए ऑडियो की फॉरेंसिक जांच होगी। वायरल ऑडियो को आगरा या लखनऊ स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। ऑडियो सही होने पर एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा  एफआईआर दर्ज कराएंगे। उनका कहना है कि फॉरेंसिक जांच होने के बाद सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन


सोमवार को नोएडा में थानेदारी लेने के लिए एक इंस्पेक्टर व एक शख्स के बीच की बातचीत का ऑडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ था। इसमें इंस्पेक्टर थाने का चार्ज नहीं मिलने पर उस शख्स से चार लाख रुपये वापस मांग रहा है।

वायरल ऑडियो नोएडा से लेकर लखनऊ तक चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में सोमवार शाम को नया मोड़ तब आया, जब एक पोर्टल पर खबर चली कि इसमें प्रदेश के एक अधिकारी की भूमिका है।
विज्ञापन


वायरल होने के बाद यह मामला मंगलवार को पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस कार्यालय से लेकर थानों में इसी बात की चर्चा होती रही। कई पुलिस अधिकारी इस मामले की लगातार अपडेट ले रहे थे।

इस मामले में एसएसपी ने बताया कि वायरल ऑडियो की फॉरेंसिक जांच करा कर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मेरे नाम पर अगर कोई भी गलत काम करता है तो तुरंत मुझे जानकारी दें। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

‘पोर्टल पर खबर चलाने वाले को भेजेंगे नोटिस’
इस मामले में सोमवार शाम को एक पोर्टल पर खबर चली थी। इसमें आईपीएस दीपक कुमार के बारे में कई तरह की बातें लिखी गई थीं। दीपक कुमार लखनऊ के एसएसपी रह चुके हैं और अभी गाजियाबाद पीएसी में कमांडेंट हैं। इस बारे में उनका कहना है कि ये जो बातें चल रही हैं, वह असत्य है। पता नहीं है उनके नाम का जिक्र कहां से आया, किसके कहने पर चलाया गया। इससे मेरी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर खबर चलाने वाले को नोटिस भेजा जा रहा है। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें