फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसक प्रदर्शन के कारण थम गई दक्षिण दिल्ली, कई मार्गों पर रात तक लगा भीषण जाम

Sun, 15 Dec 2019 09:25 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिंसक प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद दक्षिण दिल्ली में रविवार शाम ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। जाम का आलम यह था कि सड़कों पर जो वाहन जहां थे वहीं खड़े रह गए। देर रात तक स्थिति नियंत्रण से बाहर थी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लोगों को सोशल मीडिया और हेल्पलाइन पर मथुरा रोड की तरफ दक्षिण दिल्ली नहीं जाने की सलाह देती रही।
विज्ञापन


जामिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी समेत स्थानीय लोग पिछले शुक्रवार से प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार शाम करीब चार बजे प्रदर्शनकारी संसद जाने के लिए माता मंदिर चौक, मथुरा रोड पर उतर गए। पुलिस ने इनको आगे बढ़ने से रोका तो प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और वाहनों में आगजनी व तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे मथुरा रोड पर दोनों कैरिज्वे पर जाम लग गया। निजामुद्दीन से लेकर बदरपुर तक भीषण जाम लग गया।

पुलिस को मथुरा रोड पर ट्रैफिक बंद करना पड़ा। आश्रम चौक से सरिता विहार तक मथुरा रोड ज्यादा प्रभावित रहा। बदरपुर से आश्रम आने वाले वाहनों को मोदी मिल फ्लाईओवर, नेहरू प्लेस की तरफ मोड़ा जा रहा था। बदरपुर से ट्रैफिक को एमबी रोड की तरफ मोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन

मथुरा रोड बंद होने से कई मार्गों पर जबरदस्त जाम हो गया था। देर रात तक भीषण जाम लगा हुआ था। 
विज्ञापन

इन मार्गों पर रहा भीषण जाम

मथुरा रोड बंद होने से सबसे ज्यादा ट्रैफिक डीएनडी व रिंग रोड पर हुआ। जामिया नगर को आने-जाने वाले रास्ते सुबह से ही बंद थे। बदरपुर से ट्रैफिक को एमबी रोड की तरफ मोड़ा जा रहा था। आश्रम से ट्रैफिक को निजामुद्दीन व लाजपत नगर की तरफ मोड़ा जा रहा था। इस कारण जामिया नगर के लोग दिनभर कैद में रहे। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कालिंदी कुंज रोड-नोएडा मोड़ पर प्रदर्शन किया। इससे सरिता विहार से कालिंदी कुंज की तरफ जाने वाले मार्ग पर सुबह से ही जाम था।

डीएनडी, एनएच-9 से आश्रम जाने वाला रिंग रोड, लाजपत नगर, निजामुद्दीन, भोगल, आश्रम चौक, मथुरा रोड, सरिता विहार, माता मंदिर चौक, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मोदी मिल फ्लाईओवर, सरिता विहार से कालिंदी कुंज जाने वाला रोड नंबर-13, ओखला, ओखला अंडरपास, बदरपुर, पुल प्रह्लादपुर, नेहरू प्लेस, कालकाजी, गोविंदपुरी, चिराग दिल्ली, ओखला, गोविंदपुरी, मूलचंद, साउथ एक्स, नोएडा मोड़ और जैतपुर।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें