फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हिंसा के बाद उत्तर पूर्वी जिले में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित

Wed, 26 Feb 2020 05:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा
विज्ञापन
दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में हो रही हिंसा के कारण इन इलाकों में  26 फ़रवरी को होने वाली 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गयी है। सीबीएसई ने दिल्ली सरकार के अनुरोध पर उत्तर पूर्वी जिले में परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


26 फ़रवरी को 10वीं की अंग्रेजी और 12वीं की वेब एप्लिकेशन और मीडिया विषय की परीक्षा होनी थी। दिल्ली के शेष भागों में परीक्षा तय तिथि पर ही आयोजित होगी। बोर्ड की और से नई तिथियो की घोषणा जल्द ही की जायेगी।

बोर्ड ने लगभग 86 स्कूल सेंटर पर परीक्षा स्थगित की। जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा स्थगित हुई है उनकी सूची बोर्ड ने अपनी वेबसाइट www.cbse.nic.in पर उपलब्ध करा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिले में सरकारी और निजी स्कूल रहे बंद

उत्तर-पूर्वी जिले में हिंसा के चलते मंगलवार को सरकारी और निजी स्कूल बंद रहे। इस कारण स्कूलों में होने वाली परीक्षाएं भी रद्द रहीं। वहीं, अन्य इलाकों के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। हिंसा की आशंका के चलते अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नही भेजा।

कई जगह शिक्षक भी स्कूल नहीं पहुंचे। स्कूलों में सालाना परीक्षाएं चल रही हैं और यदि इसी तरह के हालात रहे तो अन्य जगहों की परीक्षाएं भी रद्द की जा सकती हैं। वहीं, बुधवार को सीबीएसई की दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा होनी है। इस संबंध में सीबीएसई की ओर से देर रात तक फैसला लिए जाने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें