फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में विदेशी कैदियों ने की हिंसा, 25 घायल, अधिकारियों ने हाईकोर्ट में दी जानकारी

Mon, 29 Jun 2020 07:58 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

तिहाड़ जेल अधिकारियों ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि कुछ विदेशी कैदियों ने तिहाड़ जेल में  हिंसक प्रदर्शन किया, जिसमें उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश में 10 कर्मचारियों सहित 25 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने पिंजरा तोड़ समूह की एक महिला सदस्य, जिसे इस साल की शुरुआत में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, के द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में एक रिपोर्ट दायर की थी। 

महिला ने दावा किया कि 16 जून को तिहाड़ जेल के अंदर बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी और कैदियों को जेल के बाहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सहित किसी के भी संपर्क में आने से रोक दिया गया था।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल अधीक्षक ने न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की अदालत में रिपोर्ट दायर की। इससे पिंजरा तोड़ समूह की सदस्य नताशा नरवाल के वकील ने आरोप लगाया था कि जेल में हिंसा हुई थी और जेल कर्मचारियों ने कुछ कैदियों के साथ मार -पीट की थी।

तिहाड़ जेल की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट को स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 जून 2020 की सुबह 15-20 विदेशी कैदी ने जेल में दिक्कत पैदा कर दी थी। अपने वार्ड से जबरन बाहर निकल गए और वार्ड नंबर 9 के ताला को तोड़ दिया। 

इसे देखते हुए वहां मौजूद जेल के अधिकारियों ने सुबह साढ़े 8 बजे अलार्म बजाया। फोर्स को बुलाया गया ताकि कैदियों पर काबू पाया जा सके। फोर्स का इस्तेमाल कम किया गया ताकि कैदियों को ज्यादा चोटें न आए। 

इस दौरान तकरीबन 15 कैदी और 10 जेल स्टाफ को चोटें भी आई थी जिन्हें जेल के डिस्पेंसरी में प्राथमिक इलाज कराया गया।

आपको बता दें कि पिंजरा तोड़ ग्रुप की सदस्य आरोपी नताशा नरवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर तिहाड़ जेल प्रसाशन पर आरोप लगाया था कि उनकी उनके वकील के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नहीं पा रही है, क्योंकि जेल में कुछ कैदियों ने जेल में हंगामा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें