फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जुटेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली-हरियाणा की खापों ने किसानों के आंदोलन को दिया समर्थन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली देहात की कृषि भूमि के सर्किल रेट को बढ़ाकर 25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ करने समेत अन्य मांगों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन को अब दिल्ली और हरियाणा की विभिन्न खापों का समर्थन मिल गया है। रविवार को कंझावला गांव में हुई पंचायत में खाप प्रतिनिधियों ने आंदोलन में साथ देने का फैसला किया। पंचायत में चार सितंबर को जंतर-मंतर पर होने वाले धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों के जुटने की अपील की गई।
पंचायत की अध्यक्षता सहरावत खाप के चौ. मूल चंद ने की। इसमें ओल्ड रोहतक जिला खाप के कोऑर्डिनेटर चौ. संजय देसवाल, पालम 360 खाप के चौ. राम कुमार सोलंकी, ढांसा खाप के चौ. खजान सिंह, बवाना 52 खाप के चौ. परवीन सहरावत, टिकरी खाप के मास्टर अनार सिंह समेत विभिन्न खापों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने पंचायत में कांग्रेस की ओर से किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली देहात के किसानों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और कांग्रेस किसानों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन

पालम 360 खाप के प्रधान चौ. रामकुमार सोलंकी ने भी सभी खापों और किसानों से चार सितंबर को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर खापों का समर्थन आगे भी जारी रहेगा और आंदोलन को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें