फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-नरेला-लामपुर रोड पर परिजनों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-परिवार वालों ने पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिया था 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार की गोली मारकर हत्या के विरोध में शुक्रवार को नरेला-लामपुर रोड पर परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर बैठकर रास्ता पूरी तरह बाधित कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों का जल्द से जल्द एनकाउंटर करने की मांग कर रहे थे। नरेला में बृहस्पतिवार सुबह नाहरी गांव के प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। घटना के बाद प्रमोद के परिजन और गांव के लोगों के अलावा उनके परिचित मौके पर पहुंच गए थे। लोगों की मांग थी कि आरोपियों की जल्द से जल्द एनकाउंटर किया जाए। उनलोगों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। साथ ही आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर प्रदर्शन करने की धमकी दी थी।
आरोपियों के एनकाउंटर की उठी मांग : शुक्रवार करीब 12.30 बजे प्रमोद के परिवार के साथ उनके परिचित और नाहरी गांव के सैकड़ों लोग नरेला-लामपुर रोड पर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने कहा कि जिस तरह से प्रमोद की हत्या की गई है, पुलिस उन बदमाशों का जल्द से जल्द एनकाउंटर किया जाए। परिजनों ने धमकी दी कि जब तक सभी आरोपियों का एनकाउंटर नहीं हो जाता, वह प्रमोद का शव नहीं लेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने दिया गिरफ्तारी का भरोसा : प्रदर्शन करने की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना के छुट्टी पर होने की वजह से बाहरी उत्तरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लोकेश्वरण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी ने उन्हें बताया कि दिल्ली पुलिस की सारी टीम लगी हुई है। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। दो बजे के आस पास पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग वहां से चले गए। उसके बाद नरेला लामपुर रोड पर यातायात को सुचारु किया गया।
जिस तरह से मेरे भाई को दुश्मनों ने मारा, प्रशासन से मांग है कि उन बदमाशों का भी उसी तरह से एनकाउंटर होना चाहिए। हम प्रशासन से टकराव करने के लिए नहीं आए हैं। हम चाहते हैं कि परिवार को न्याय मिले।
विज्ञापन

विनोद कुमार, मृतक प्रमोद के भाई
दुख की घड़ी है, हम हक नहीं इंसाफ मांगने रहे हैं। सुबह साढ़े छह बजे सरेराह प्रमोद की हत्या कर दी जाती है। पुलिस को सूचना देने के बावजूद आधा घंटे बाद पीसीआर पहुंचती है। उसके छोटे छोटे बच्चे हैं, उसका पालन पोषण कैसे होगा।
दिनेश भारद्वाज, मृतक के दोस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें