मसूरी थाना क्षेत्र के मसोता गांव में नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है। वहीं, एक पुलिसकर्मी की पिस्टल भी गायब होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि मारपीट गांव के प्रधान के बेटों से कार हटाने को लेकर हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।