फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीटीयू में हुआ विकसित भारत युवा कनेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के डॉ. बीआर अंबेडकर सभागार में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें विकसित भारत2047 के राष्ट्रीय विकास रोडमैप से जोड़ना है। कार्यक्रम में यूथ आइकन ओम तिवारी ने प्रधानमंत्री के युवा-नेतृत्व वाले विकास के दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया। साथ ही राष्ट्रीय चेतना, आत्मनिर्भरता और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब वैश्विक नेतृत्व की दिशा में अग्रसर है। कार्यक्रम में भारत सरकार से प्रियंक मिश्रा, डीटीयू रजिस्ट्रार बिनोद डोले, सह डीन(छात्र कल्याण) प्रो. वीरेंद्र रंगा आदि शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें